भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक

भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री Organization General Secretary धर्मपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों और संयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक (Review meeting) की।

भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक

चन्दौली। एक होटल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह Organization General Secretary of Uttar Pradesh, Dharampal Singh ने मंडल अध्यक्षों और संयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) Strict Revision of Voters (SIR) अभियान और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।

यह समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश में 4 नवंबर से शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के क्रम में आयोजित की गई थी। इस अभियान के तहत मतदाता सूची में सुधार करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक से पहले, भाजपा मंडल दीनदयाल नगर के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंकज शर्मा, जय किशन, राजीव गुप्ता, अभिषेक सिंह, धीरज चौहान, राहुल वर्मा, विकास वर्मा, विभूति जायसवाल, कमलाकर दुबे, चंद्रकांत तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक का संचालन भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल BJP Kashi region regional president Dilip Patel ने किया। कार्यक्रम का समापन भाजपा जिला अध्यक्ष चंदौली काशीनाथ सिंह (BJP District President Chandauli Kashinath Singh ) ने किया। इस अवसर पर चंदौली जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के साथ ओंकार केसरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |