छिनैती का त्वरित खुलासा करने वाले हेड कांस्टेबल को कप्तान ने किया प्रोत्साहित

छिनैती का त्वरित खुलासा करने वाले हेड कांस्टेबल को कप्तान ने किया प्रोत्साहित

छिनैती की घटना का त्वरित अनावरण कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वाले थाना मुगलसराय की रेलवे कॉलोनी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार को आज पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा सम्मानित किया गया।


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चंदौली। डीडीयू नगर के जीटीआर ब्रिज के पास 16 फरवरी की रात हुई छिनैती की घटना का त्वरित अनावरण कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वाले थाना मुगलसराय की रेलवे कॉलोनी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार को आज पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा सम्मानित किया गया।

घटना में थाना धानापुर क्षेत्र के निवासी व्यक्ति से हुई छिनैती का खुलासा करते हुए आरोपी की पहचान व सामान की बरामदगी में हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य को देखते हुए पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अपेक्षा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |