चंदौली में गैस-पेट्रोल किल्लत की अफवाह से हड़कंप, डीएम का सख्त एक्शन

चंदौली में गैस-पेट्रोल किल्लत की अफवाह से हड़कंप, डीएम का सख्त एक्शन

जिले जनपद में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने आम लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया है। 

चंदौली में गैस-पेट्रोल किल्लत की अफवाह से हड़कंप, डीएम का सख्त एक्शन
AI से बनाया गया फोटो 

पूर्वांचल न्यूज  प्रिंट / चंदौली। जिले जनपद में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने आम लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया है। 

पिछले कुछ दिनों से गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन और गैस सिलेंडर लेने के लिए दौड़ पड़े, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग (District Magistrate Chandra Mohan Garg) ने तत्काल सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य चल रही है।

डीएम ने सभी गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली (ओवररेट) की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जेल भी भेजा जाएगा।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से झूठी अफवाह फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें, जिले में ईंधन और गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |