विश्व हिन्दू परिषद के विधि प्रकोष्ठ, काशी प्रांत द्वारा 30 और 31 मई 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चन्दौली स्थित होटल स्प्रिंग स्काई में आयोजित होगी।
चन्दौली। विश्व हिन्दू परिषद के विधि प्रकोष्ठ, काशी प्रांत द्वारा 30 और 31 मई 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चन्दौली स्थित होटल स्प्रिंग स्काई में आयोजित होगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यशाला का उद्देश्य विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच संगठनात्मक समन्वय, वैचारिक प्रशिक्षण और समसामयिक विषयों पर चर्चा को बढ़ावा देना है।
उद्घाटन सत्र में होंगे विशिष्ट अतिथि
30 मई (शनिवार) को कार्यकर्ता आगमन एवं पंजीकरण के बाद उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन तथा विषय प्रवर्तन शामिल रहेगा। उद्घाटन सत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती विजय लक्ष्मी तथा क्षेत्र संयोजक श्री बुजेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे।
दूसरे दिन होंगे विभिन्न विषयों पर व्याख्यान
31 मई (रविवार) को कार्यशाला के दौरान कई विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें आचार्य पद्धति, संघ विचार पद्धति, धर्मांतरण का इतिहास एवं वैधानिक नियंत्रण जैसे विषय शामिल हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक श्री रामाशीष जी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश (पूर्व) के अध्यक्ष श्री प्रशान्त सिंह अटल भी अपने विचार रखेंगे।
न्यायमूर्ति डॉ. शेखर कुमार यादव का उद्बोधन
कार्यशाला के दूसरे दिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ. शेखर कुमार यादव का विशेष उद्बोधन प्रस्तावित है। इसके बाद समापन सत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
संगठन का संदेश
कार्यक्रम के प्रचार सामग्री में “धर्मो रक्षति रक्षितः” तथा “संगठित हिन्दू – सशक्त हिन्दू – सुरक्षित हिन्दू” का संदेश प्रमुखता से दिया गया है।
जनपदों से भारी संख्या में अधिवक्ता शिरकत करेंगे
इस कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के हाईकोर्ट इलाहाबाद के संयोजक एडवोकेट अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, भदोही गाज़ीपुर समेत अन्य जनपदों से भारी संख्या में अधिवक्ता शिरकत करेंगे .

