प्रयागराज। रविवार को पुलिस ने शहर में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दिया। कैंट पुलिस की छापेमारी में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह महिला प्रयागराज के शिवकुटी और युवक हिमाचल प्रदेश व असम के रहने वाले हैं। दोनों युवक सरकारी कर्मचारी बताए जाते हैं और हरियाणा में कार्यरत हैं। यहां एक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। आज
सीओ सिविल लाइंस पुलिस ने ऑकलैंड रोड स्थित मकान में की छापेमारी के दौरान दावा किया कि शिवकुटी निवासी एक महिला कैंट थाने के पीछे ऑकलैंड रोड स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह कपड़ा सिलाई की आड़ में देह व्यापार कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस बृजनारायण सिंह, इंस्पेक्टर कैंट सुरेश द्विवेदी ने महिला फोर्स के साथ अचानक उस मकान में छापा मार दिया। इससे लोगों में खलबली मच गई।