हाई अलर्ट: 3 घंटे यानि रात्रि आठ बजे तक आँधी पानी से रहे सतर्क, मौसम विभाग की चन्दौली समेत पूर्वांचल के दो दर्जन जनपदों को चेतावनी

हाई अलर्ट: 3 घंटे यानि रात्रि आठ बजे तक आँधी पानी से रहे सतर्क, मौसम विभाग की चन्दौली समेत पूर्वांचल के दो दर्जन जनपदों को चेतावनी

 सार

मौसम केन्द्र लखनऊ द्रारा जारी नाउ कास्ट के अनुसार आगामी 3 घंटे तक यानि शाम 5 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक चन्दौली समेत पूर्वांचल के तकरीबन दो दर्जन जनपदों में आँधी,गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 


विस्तार

लखनऊ/चंदौली। मौसम केन्द्र लखनऊ द्रारा जारी नाउ कास्ट के अनुसार आगामी 3 घंटे तक यानि शाम 5 बजे से 8.00 बजे तक चन्दौली समेत पूर्वांचल के तकरीबन दो दर्जन जनपदों में आँधी, गरज-चमक के साथ बारीश की संभावना है। 

इस चक्रवाती तूफान से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस समय किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

गुरुवार को शाम 5 बजे जारी सूचना में मौसम विभाग लखनऊ ने चेतावनी जारी करते हुए रात्रि आठ बजे तक तूफानी चक्रवात से चन्दौली समेत पूर्वांचल के बलिया,मऊ, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर,सोनभद्र, गोरखपुर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर जौनपुर, प्रयागराज,संत रविदास नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज,सिद्धार्थ नगर, बस्ती जनपद को सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। यहां तूफानी चक्रवात का असर दिख सकता है। किसानों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर है कि मौसम केन्द्र लखनऊ द्रारा जारी तत्काल चेतावनी में आगामी 3 घंटे तक यानि शाम 5 बजे से 8.00 बजे तक चन्दौली समेत पूर्वांचल के तकरीबन दो दर्जन जनपदों में आँधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बताई गई है। 

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान “यास” का असर चन्दौली सहित पूरे पूर्वांचल में संभावना जताई गई थी।                       

27 से 29 मई को भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई थी, साथ ही आंधी – तूफान चलने की संभावना रही। तथा बादल रहने का अनुमान दर्ज किया गया था। 

 वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली डॉ.एस.पी.सिंह तथा कृषि मौसम वैज्ञानिक ग्रामीण कृषि सेवा केंद्र कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया था कि उस समय औसत अधिकतम तापमान 36.0 से 38.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य, न्यूनतम तापमान 25.0 से 27.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य एवं आर्द्रता 86% से 92% के मध्य तथा सामान्य से तेज गति से ज्यादातर पूर्व दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है। आज भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है।

 किसान भाइयों को मौसम आधारित कृषि सलाह

1.  आज से आगामी दिनों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना देखते हुए किसान भाईयो को सलाह दी जाती है की सब्जियों के फसलों में जल निकास की समुचित उपाय करे। 

2.  सब्जियों में या खड़ी फसलों में सिचाई एवम रसायनों का छिड़काव रोक ले।  

3.  गेहु के भूसे को सुरक्षित तरीके से तिरपाल इत्याहि से ढके या सुरक्षित जगह रखे। 

4.  मंडियों या खेत-खलिहान में रखे अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखे या तिरपाल इत्यादि से ढकने की व्यवस्था करे।

5.  पशुओ को बारिश एवम तेज हवा से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर बांधे।

6.  गरज-चमक एवम बारिश के समय बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचे।