ई-श्रम पोर्टल पर कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन...जाने क्रमवार पूरी जानकारी

ई-श्रम पोर्टल पर कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन...जाने क्रमवार पूरी जानकारी

रजिस्ट्रेशन के लिए eshram.gov.in लिंक पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर कुछ जरूरी प्रमाण पत्र और जरूरी जानकारियां देनी होगी। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 26 अगस्त को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर करीब 38 करोड़ कामगारों का रजिस्ट्रेशन होना बताया गया। रजिस्ट्रेशन के लिए eshram.gov.in लिंक पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर कुछ जरूरी प्रमाण पत्र और जरूरी जानकारियां देनी होगी, तभी रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो पाएगा।


रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक कागजात


 ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के समय  आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर और बैंक खाता का विवरण होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के बाद कामगारों को यूनिक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) वाला ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा और वे इस कार्ड के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ कहीं और कभी भी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, ईपीएफओ और ईएसआईसी के सदस्य इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के योग्य नहीं मानें गए हैं। 


ई- श्रम कार्ड से होगा बहुत बड़ा फायदा 


कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY) के तहत दो लाख रुपए तक का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस  का लाभ मिलना तय है। इसके अलावा कई सामाजिक सुरक्षा के लाभ इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं। 


आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में पात्र असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जा  सकता है। इसके अतिरिक्त समय समय पर अन्य लाभ भी छप सकता है।