कमालपुर में सोमवार की देर रात बीएसयनएल ऑफिस के समीप अम्बेडकर पार्क में छत्रपति साहू जी महाराज की 149वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई |
![]() |
फोटो -छत्रपति साहू जी महाराज के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करते सुदामा जायसवाल |
By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली। स्थानीय विकास खंड धानापुर अंतर्गत स्थित ग्राम सभा कमालपुर में सोमवार की देर रात बीएसयनएल ऑफिस के समीप अम्बेडकर पार्क में छत्रपति साहू जी महाराज (Birthday of Chhatrapati Shahu Ji Maharaj ) की 149वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई |
सर्व प्रथम ग्राम प्रधान-व्यापार मंडल अध्यक्ष कमालपुर सुदामा जायसवाल ने छत्रपति साहू जी महाराज (Birthday of Chhatrapati Shahu Ji Maharaj) के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया गया |इसके बाद ग्राम प्रधान ने साहू जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला |
उक्त अवसर पर मुरलीधर प्रसाद, भैया लाल,किला राजू भैया, लाल प्रसाद, कन्हैया प्रसाद,चंद्रिका प्रसाद आनंद कुमार राहुल. सत्येंद्र कुमार, कुमार चंदन, कुमार मलखान,अध्यापक सुनील कुमार एवं अन्य कई साथी के द्वारा छत्रपति साहू जी महाराज (Birthday of Chhatrapati Shahu Ji Maharaj ) के तैल चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया गया एवं मिठाइयां बांटी गई |
साहू जी की जयंती मनाने के अवसर पर महिलाओं में अतरवासा देवी, अतवारी देवी, राधिका देवी, उर्मिला देवी, मुलका देवी, तेतरा देवी, मंजू देवी, कौशिल्या देवी सहित कई महिलाओं ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया |