UP GIS 2023 में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं - देश का ग्रोथ इंजन बनने को यूपी तैयार ही नहीं, सक्षम भी

UP GIS 2023 में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं - देश का ग्रोथ इंजन बनने को यूपी तैयार ही नहीं, सक्षम भी

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यूपी ने ये सिद्ध कर दिया है कि वो नए भारत का ग्रोथ इंजन बनने में न केवल तैयार है बल्कि वह सक्षम भी हो गया है | 

UP GIS 2023 में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं - देश का ग्रोथ इंजन बनने को यूपी तैयार ही नहीं, सक्षम भी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं - देश का ग्रोथ इंजन बनने को यूपी तैयार ही नहीं, सक्षम भी 

लखनऊ। राजधानी में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी नीतियों और पारदर्शी कामकाज में तकनीक को शामिल करके वास्तव में यूपी ने ये सिद्ध कर दिया है कि वो नए भारत का ग्रोथ इंजन बनने में न केवल तैयार है बल्कि वह सक्षम भी है। 

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश देश में आलू उत्पादन समेत कई क्षेत्रों में नंबर एक पर है। यहां की योगी सरकार ने ओडीओपी के जरिये किसानों और उद्यमियों को एक बेहतर विकल्प दी है और वैश्विक स्तर पर यूपी की धाक जम गयी है

उन्होंने कहा कि हमारे देश में केंद्रीय बजट में 7 लक्ष्य तय किये गए हैं और उत्तर प्रदेश उन पर काम भी शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि फ़ूड प्रोसेसिंग पालिसी 2020 के जरिये किसानों को शामिल कर कृषि उपज और आय दोनों ेमन बढ़ोत्तरी की गयी है। राष्ट्रपति ने इस मौके पर आये सभी निवेशकों और यूपी की 25 करोड़ जनता को धन्यवाद दिया। 

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य तय किया है उसमें योगी जी की 1 ट्रिलियन डॉलर की यूपी की इकॉनमी का बड़ा महत्त्व है। भारत को आगे ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश के इस प्रयास को सदैव याद किया जाएगा। राष्ट्रपति ने देश की अर्थव्यवस्था और यूपी में निवेश के लिए माहौल बनाने को लेकर सीएम योगी की काफी तारीफ भी किया की। 


सीएम योगी ने राष्ट्रपति का किया जोरदार स्वागत, निवेश प्रस्ताव की भी दी जानकारी 


उत्तर प्रदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मंच पर जोरदार स्वागत किया। सीएम योगी ने राष्ट्रपति को बताया कि इस निवेश महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश को 33 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल गए हैं। जिसके जरिये यूपी में 93 लाख रोजगार युवाओं को मिलना तय है । 

सीएम योगी नेआगे कहा कि देश का यूपी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है,जहां स्किल्ड और नॉन स्किल्ड मैनपावर की संख्या अधिक है। इस निवेश महाकुम्भ में आने वाली कंपनियों को इनके हुनर को इस्तेमाल करने का जबरदस्त मौका मिलेगा। सीएम योगी ने कार्यक्रम में नौ देशों के उच्चायुक्त और प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समिट में 170 से ज्यादा कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। इसके अतिरिक्त 100 से भी ज्यादा कंपनियों ने अपने स्टाल में अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन भी किया।

सीएम योगी ने कहा कि कभी छह साल पहले यूपी को एक बीमारू स्टेट माना जाता था, वहीं इस निवेश महाकुम्भ में यूपी के कमजोर माने जाने वाले बुंदेलखंड को 4 लाख करोड़ से ज्यादा और पूर्वांचल को 9 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मिले हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि यूपी में होने वाले निवेश से प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ उद्योग से जुडी गतिविधियांआगे बढ़ेंगी। सीएम योगी ने राष्ट्रपति के आगमन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि PM नरेंद्र मोदी के दिए मन्त्र का अनुसरण कर यूपी निरंतर प्रगति के पथ पर नए कीर्तिमान बनाएगा।    

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.